सुपाबेस एक ओपन सोर्स फ़ाायरबेस विकल्प है। हम एंटरप्राइज़-गुणवत्ता ओपन सोर्स सॉफ़्टवेयर उपकरण का उपयोग करके फ़ाायरबेस की सुविधाओं का निर्माण कर रहे हैं।

पूर्ण प्रलेखन के लिए, supabase.com/docs पर जाएँ
योगदान करने के लिए, गेट्टिंग स्टार्टेड पेज पर जाएँ
हम इस समय सार्वजनिक बीटा में हैं। प्रमुख अद्यतन की सूचना पाने के लिए इस रेपो का "रिलीज़" देखें।

सुपाबेस ओपन सोर्स टूल्स का एक संयोजन है। हम एंटरप्राइज़-ग्रेड, ओपन सोर्स उत्पादों का उपयोग करके फायरबेस की सुविधाओं का निर्माण कर रहे हैं। यदि उपकरण और समुदाय मौजूद हैं, तो MIT, Apache 2 या समकक्ष ओपन लाइसेंस के साथ, हम उस टूल का उपयोग और समर्थन करेंगे। यदि उपकरण मौजूद नहीं है, तो हम इसे स्वयं बनाते हैं और स्रोत खोलते हैं। सुपाबेस फ़ायरबेस की १ से १ मैपिंग नहीं है। हमारा उद्देश्य डेवलपर्स को ओपन सोर्स टूल्स का उपयोग करके फायरबेस जैसा डेवलपर अनुभव देना है।
वर्तमान वास्तुकला
सुपाबेस होस्टेड प्लेटफार्म. आप साइन अप कर सकते हैं और कुछ भी स्थापित किए बिना सुपाबेस का उपयोग करना शुरू कर सकते हैं। हम अभी भी स्थानीय विकास का अनुभव पैदा कर रहे हैं - यह अब मंच स्थिरता के साथ-साथ हमारा मुख्य फोकस है।
हमारी सारी क्लाइंट लिब्ररियाँ मॉड्यूलर है। प्रत्येक उप-पुस्तकालय एक बाहरी प्रणाली के लिए एक स्टैंडअलोन कार्यान्वयन है। यह उन तरीकों में से एक है जिससे हम मौजूदा सॉफ़्टवेयर उपकारों का समर्थन करते हैं।
| प्रोग्रामिंग भाषा | क्लाइंट | फ़ीचर क्लाइंट (सुपाबेस क्लाइंट में बंडल) | |||
|---|---|---|---|---|---|
| सुपाबेस | PostgREST | GoTrue | Realtime | Storage | |
| ⚡️ ऑफ़िशियल ⚡️ | |||||
| जावास्क्रिप्ट (टाइप्स्क्रिप्ट) | supabase-js | postgrest-js | gotrue-js | realtime-js | storage-js |
| 💚 समुदाय 💚 | |||||
| सीशार्प | supabase-csharp | postgrest-csharp | gotrue-csharp | realtime-csharp | storage-csharp |
| डार्ट (फ़्लटर) | supabase-dart | postgrest-dart | gotrue-dart | realtime-dart | storage-dart |
| गो | - | postgrest-go | - | - | - |
| जावा | - | - | gotrue-java | - | - |
| Kotlin | supabase-kt | postgrest-kt | gotrue-kt | realtime-kt | storage-kt |
| पाइथन | supabase-py | postgrest-py | gotrue-py | realtime-py | - |
| रूबी | supabase-rb | postgrest-rb | - | - | - |
| रस्ट | - | postgrest-rs | - | - | - |
| स्विफ़्ट | supabase-swift | postgrest-swift | gotrue-swift | realtime-swift | storage-swift |